ब्रेकिंग
नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा

बिहार: पत्थर से कूचकर युवक की बेहरमी से हत्या, जंगल में खून से सना शव मिलने से सनसनी

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। जंगल से खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटन

बिहार: पत्थर से कूचकर युवक की बेहरमी से हत्या, जंगल में खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की हत्या पत्थर से कूचकर की गई है। जंगल से खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रोहतास थाना क्षेत्र के नागाटोली स्थित खिड़की घाट के पास की है।


मृतक की पहचान नगर टोली निवासी उमेश राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नागाटोली पहाड़ पर बसा गांव है। उमेश राम शनिवार को जंगल के रास्ते से खेत में जा रहा था। इस दौरान पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई। काफी देर के बाद उसे जंगली रास्ते से जाने वाले कुछ चरवाहों की नजर पड़ी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।


मौके पर एफएसएल की टीम पहुंची तथा तमाम सबूत इकट्ठा किए गए है। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उमेश राम पहाड़ के नीचे कुछ जमीन बटाई पर लेकर खेती करता था। साथ ही अपने घर में ही परचून की छोटी सी दुकान भी चलता था। 


उमेश का शव वीभत्स स्थिति में जंगली रास्ते से बरामद हुआ है। पहले तो लोगों ने जंगली जानवरों की हमले की आशंका जताई जा रही थी लेकिन बाद में घटनास्थल से खून से सना पत्थर मिलने के बाद यह साफ हो गया कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।