ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार: काम पर गए शख्स की धारदार हथियार से हत्या, नदी में शव मिलने से सनसनी

SIWAN: सीवान में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक युवक का शव नदी के पानी में उपलाता देखा। नदी में शव दिखने के बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़

बिहार: काम पर गए शख्स की धारदार हथियार से हत्या, नदी में शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने एक युवक का शव नदी के पानी में उपलाता देखा। नदी में शव दिखने के बाद गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ नदी के किनारे जमा हो गई। युवक के शव पर धारदार हथियार से वार के निशान मिलने के बाद उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी पृथ्वी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पृथ्वी यादव मजदूरी का काम करता था और हर दिन की तरह जनता बाजार गया हुआ था लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला और अगले दिन उसका शव नदी के पानी में उपलता पाया गया।


युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था और वह बहुत ही शांत स्वभाव का था। उसकी हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी किसी को नहीं है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।