ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: धारदार हथियार से वार कर शख्स की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक क बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। खेत से खून से सना शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अपराधियों

बिहार: धारदार हथियार से वार कर शख्स की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक क बेरहमी से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। खेत से खून से सना शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर युवक की जान ले ली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना परसा थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के पास की है।


मृतक की पहचान परसा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी रामजी सिंह के 26 वर्षीय बेटे वीरू कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार की रात वीरू अपने घर से गांव की ओर निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजन रातभर वीरू को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रही था। इसी बीच  गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने वीरू का शव खेत से मिलने की जानकारी परिजनों को दी। वीरू की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मोबाइल सरर्विलांस के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें