ब्रेकिंग
सरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खेल, बिहार से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क; 9 गिरफ्तारबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 ASP और DSP का तबादला; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गएसरकार के नाक के नीचे शराब की तस्करी: ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की विदेशी वाइन बरामद, दो गिरफ्तारपटना में लेप्टोस्पायरोसिस की दस्तक! NMCH में पांच दिन में दूसरी महिला पॉजिटिव, जानें कैसे फैलती है यह बीमारीसरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खेल, बिहार से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क; 9 गिरफ्तारबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 ASP और DSP का तबादला; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गएसरकार के नाक के नीचे शराब की तस्करी: ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की विदेशी वाइन बरामद, दो गिरफ्तारपटना में लेप्टोस्पायरोसिस की दस्तक! NMCH में पांच दिन में दूसरी महिला पॉजिटिव, जानें कैसे फैलती है यह बीमारी

बिहार: युवक की हत्या से हड़कंप, झाड़ियों में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शनिवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल

बिहार: युवक की हत्या से हड़कंप, झाड़ियों में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शनिवार को युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव की है।


दरअसल, शनिवार की सुबह करियन्ना गांव के झरहा खंदा में लोगों ने झाड़ी में एक युवक का शव देखा। शव मिलने की बात इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


युवक के शव को देखकर प्रतीत होता है कि बदमाशों ने पहले उसकी हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि बदमाशों ने युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसके पहचान की कोशिश की जा रही है।