ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पति ने किया क्रूरता की सारी हदे पार, सब्जी बनाने को लेकर पत्नी की गर्दन काटकर की हत्या; आरोपित गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने मामूली घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सनकी पति ने मामूली घरेलू विवाद के कारण अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना बिहार के मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की है। बताया जा रहा है कि सोनी देवी (25 वर्ष) ने सब्जी पकाने के दौरान छोटा आलू काटने की बजाय बड़ा आलू काट दिया, जिससे नाराज होकर उसके पति रतिलाल यादव ने कुदाल से उसकी गर्दन काट दी। 


जानकारी के मुताबिक, इस भयावह बारदात के बाद शानिये लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति रतिलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर पूरब से बरामद किया गया, जहां शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी। 


पुलिस ने घटनास्थल से एक बोरी चीनी भी बरामद की है, जो संदेह पैदा कर रही है कि रतिलाल ने शव जलाने में मदद करने के लिए किसी अन्य व्यक्ति को शामिल किया हो सकता है। वहीं, पुलिस का कहना कि, सोनी देवी और रतिलाल की शादी चार साल पहले हुई थी और उनका छह माह का एक बच्चा भी है। इस हत्या के बाद रतिलाल ने अपने बेटे को छुपा लिया था, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया और फिलहाल उसे पतौना थाना में रखा गया है।


डीएसपी ने इस घटना की गंभीरता को बताते हुए कहा कि यह हत्या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि शव जलाने की प्रक्रिया में जिन लोगों ने मदद की, उन्हें चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एफएसएल टीम द्वारा जांच की गई, जिसमें कुदाल, साड़ी, पेटीकोट और खून के सैंपल एकत्रित किए गए हैं, जो आगे की जांच का हिस्सा बनेंगे।


बता दें कि आरोपी रतिलाल यादव दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, लेकिन इस प्रकार के अपराध ने उसके परिवार और समाज को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों मातम फैल गया है। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखी है और जो भी आरोपी और सहायक होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।