ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar Crime News: प्रेग्नेंट पत्नी ने मायके में कर दिया कौन सा खेल? पति ने उठा लिया खौफनाक कदम

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बीवी की एक छोटी सी बात पर खुदकुशी कर ली। घटना घटना बुधवार की देर रात सिरसिया थाने के लक्ष्मीपुर कौवाहां नया बस्ती गांव की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण से चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बीवी की एक छोटी सी बात पर खुदकुशी कर ली। घटना घटना बुधवार की देर रात सिरसिया थाने के लक्ष्मीपुर कौवाहां नया बस्ती गांव की है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मां -बाप का इकलौता बेटा था, जिसके मौत से पिता ही हालत खराब हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है। पुछताछ के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवारिक कलह से तंग आकर छठु राम के इकलौते पुत्र रोहित राम ने गल्ले में फंदा लगाकर खुद को समाप्त कर लिया। थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। युवक की पहचान रोहित कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस बीवी से पूछताछ कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले बाहर से मजदूरी कर घर आया था। मृतक की शादी साठी थाने के सतवरीया गांव में हुई थी। रोहित मैयके में रह रही पत्नी को बुलाने सोमवार को गया और मंगलवार को अपने घर चलने को कहने लगा। इस पर पत्नी ने कही की मंगलवार को अच्छा दिन नहीं है। दूसरे दिन घर चलेंगे। इससे नाराज होकर रोहित अपने गांव चला आया और खौफनाक कदम उठा लिया।


बताया जा रहा है कि ससुराल से आने के बाद रोहित ने परिजनों को कोसने लगा कि मेरा गलत जगह शादी करा दिया है। मृतक का डेढ़ वर्ष का एक बेटा है, जबकि दूसरे बच्चे को मां जन्म देने वाली है। मृतक के पिता छठु राम एकलौता पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही दुर मजदुरी कर रहे वहां घर के लिए चल पड़ा है। वहीं, रोहित काफी नशा भी करता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। दोनों परिवारों के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमें में है।