ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

बेतिया में 14 साल की लड़की के साथ पड़ोसी ने किया बलात्कार, घर में अकेला पाकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

बेतिया में 14 साल की नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने गंदा काम किया। पीड़िता रोती रही बिलखती रही लेकिन युवक के कान तक जूं नहीं रेंगा। दुष्कर्म के बााद वो फरार हो गया। जिसे पुलिस ने लगातार छापेमारी कर दबोचा।

BIHAR
नाबालिग से दुष्कर्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

bettiah: बेतिया में घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। उस वक्त घर पर कोई भी नहीं था। सभी अपने काम से बाहर गये हुए थे। इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी ने नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया। 


घटना बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। दरअसल घर के सभी लोग अपने अलग-अलग काम से कहीं बाहर गए हुए थे। जिसकी भनक आरोपी को लग गई और लड़की को अकेला देख सुनसान घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के घर वाले जब घर वापस लौटे तो पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। 


पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजन ने थाने में जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ आवेदन दिया। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सदर एसडीपीओ 2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि कल संध्या 8 बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि श्रीनगर थाना अंतर्गत बगही बाघम्बरपुर वार्ड नंबर 2 में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस के ही युवक द्वारा बलात्कार किया गया। 


सूचना के तत्काल बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची एवं उसके माता पिता से पूछताछ कर तत्काल श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गयी। देर रात पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21/01/25 को संध्या 8 बजे श्रीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि श्रीनगर थाना अंतर्गत बगही बाघम्बरपुर वार्ड नं दो में एक 14 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस के ही युवक ने बलात्कार किया है। 


सूचना के तत्काल बाद श्रीनगर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची एवं उसके माता पिता से पूछताछ कर तत्काल श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल जांच हेतु GMCH बेतिया भेजा गया। तथा अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर देर रात्रि में पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटनास्थल का निरीक्षण SDPO 2 एवं FSL टीम के द्वारा भी किया गया तथा साक्ष्य संकलन किया गया।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स