ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. काम कराने के एवज में वह एक शख्स से 7 हजार रुपए घूस ले रहा था.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने 7 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा है।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि मोतीपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा द्वारा काम करने के एवज में पैसों की डिमांड की जा रही है। मोतीपुर के डॉक्टर अरुण कुमार ने राजस्व कर्मचारी के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। 


निगरानी ने जांच में आरोप को सही पाया और आरोपी राजस्व कर्मचारी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को जैसे ही आरोपी राजस्व कर्मचारी रिश्वत के सात हजार रुपए पीड़ित से ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और आरोपी राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार सिन्हा को सात हजार रुपयों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता