ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: तेल-डालडा के थोक विक्रेता सहित 2 लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हथसारगंज मोहल्ले में गोली चलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच मामले की जांच की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BIHAR POLICE
कारोबारी को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली में बेखौफ अपराधियों  का तांडव जारी है। नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज स्थित निषाद गली में बाइक सवार अपराधियों ने तेल डालडा के थोक विक्रेता पर गोली दाग दी। गोली होल सेलर गोपाल कृष्ण एवं उनके सहयोगी अजय कुमार को लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए।


 स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायल थोक विक्रेता गोपाल कृष्ण ने बताया कि गुदरी बाजार में उनकी दुकान है। वो दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे तभी दो बाइक पर सवार 6 की संख्या में अपराधी आ धमके। 


उस वक्त दुकान बंद करने ही जा रहे थे। उस वक्त बिक्री का पैसा भी पास में था। अपराधियों ने पहले सारा पैसा छीनने की कोशिश की। जब हमने विरोध किया तो गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोपाल कृष्ण को कमर के पास गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।


 अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है।  इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वही कारोबारियों  के बीच दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हथसारगंज मोहल्ले में गोली चलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच मामले की जांच की जा रही है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता