ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बर्थडे पार्टी के बाद घर में सो रही बच्ची के साथ हैवानियत, बदमाशों ने खेत में ले जाकर किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की गई है. बर्थडे पार्टी के बाद बच्ची अपने कमरे मे सो रही थी, तभी बदमाश उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां घर मे सोई एक नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। घर से उठाकर बच्ची को घर से दूर खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया गया, जिसमें बच्ची की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


फिलहाल बच्ची का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है और बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हुई है लेकिन घटना की सूचना पर एसडीपीओ सदर-2 गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। 


एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है जो वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी और घटनास्थल पर बिखरे खून के धब्बो का सैम्पल लेगी ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके जिसने छोटी बच्ची के साथ हैवानियत की है।


एसडीपीओ ने बताया कि देर रात बच्ची फुस के घर मे अपनी माता पिता के साथ सो रही थी इसी बीच किसी ने सोए हाल में बच्ची को उठा लिया और खेत मे ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद परिजनों ने जब बच्ची की खोजबीन की तो घर से लगभग 500 मीटर दूर चौर में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। 


बताया जा रहा था कि पीड़ित बच्ची की छोटी बहन का जन्मदिन था, इसलिए जन्मदिन मनाने के बाद सभी खाना खा कर लगभग 11 बजे सोने चले गए थे लेकिन उसके बाद ही बच्ची को अगवा कर उसके साथ हैवानियत की गई है। बहरहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता