ब्रेकिंग
Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क

बिहार: UCO बैंक के मैनेजर से लाखों की ठगी, साइबर अपराधियों ने ऐसे बनाया शिकार

BEGUSARAI: देशभर में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों का जाल इतना बढ़ गया है कि अब अधिकारी भी इनका शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां

बिहार: UCO बैंक के मैनेजर से लाखों की ठगी, साइबर अपराधियों ने ऐसे बनाया शिकार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: देशभर में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों का जाल इतना बढ़ गया है कि अब अधिकारी भी इनका शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने यूको बैंक के शाखा प्रबंधक से दो लाख से अधिक रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित शाखा प्रबंधक ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, वैशाली के हाजीपुर थाना क्षेत्र के अंदरकिला रामघाट गांव के रहने वाले सुरेश चंद सिंह के बेटे श्रीराम सिंह के साथ यह घटना हुई है। वर्तमान में वह बेगूसराय के रघुनाथपुर स्थित यूको बैंक की शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई 2024 की शाम को मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गया था। धीरे-धीरे रात होती चली गई। उन्होंने सोचा शायद अपने आप सिम कार्ड का नेटवर्क आ जाएगा लेकिन नेटवर्क नहीं आया।


उसके बाद 9 जुलाई को शाखा प्रबंधक बिशुनपुर रोड महिला कॉलेज के पास एयरटेल स्टोर पर गए और अपनी समस्या बताने पर एयरटेल स्टोर स्टाफ ने एक नया सिम जारी कर दिया। एयरटेल स्टाफ ने चार घंटे के बाद चालू होने का भरोसा दिलाया लेकिन कुछ देर बाद ही शाखा प्रबंधक के मोबाइल नंबर 8290454183 पर किसी जान पहचान वाले ने फोन किया तो कोई दूसरा व्यक्ति कॉल रिसीव कर रहा था।


एक बार फिर अपनी शिकायत लेकर वह एयरटेल स्टोर पर गए तो उसकी बातों को अनसुना करते हुए बताया कि अगर किसी और को आपका नंबर एलॉट गलती से हुआ होगा तो अभी आपका जो नया सिम मिला है उससे यह समस्या दूर हो जाएगी। फिर शाखा प्रबंधक का 4 घंटे बाद सिम चालू हो गया। श्री राम सिंह ने अगले दिन यानी 10 जुलाई को एचडीएफसी बैंक का अकाउंट चेक किया तो उनके होश उड़ गए।


फ्रॉड ने तीन ट्रांजैक्शन किया था। अकाउंट चेक करने के बाद मालूम हुआ कि हुआ कि 41,998 रुपए की अवैध निकशी की गई है। Flipkart Axis credit card से 50,000/ का गिफ्ट वाउचर के माध्यम से कटौती की गई है वहीं Amazon ICICI credit card से 1,19,228 रुपए की अवैध खरीदारी की गई है। यानी कुल राशि लगभग 2,11,226 रुपए का चूना लगा दिया। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता