ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

बिहार : ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले मासूम की बेरहमी से हत्या, सामुदायिक भवन में मिला शव

ARRAH : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव की है। यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले एक 10 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्

बिहार : ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले मासूम की बेरहमी से हत्या, सामुदायिक भवन में मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH : भोजपुर में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव की है। यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले एक 10 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई थी। मृतक के परिजनों ने किसी से दुशमनी की बात से इनकार किया है।


मृतक बच्चे की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी समुंदर सिंह के 10 वर्षीय बेटे  बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिट्टू शुक्रवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब बिट्टू घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिवार के सदस्य बिट्ट की तलाश में घर से निकले। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही सामुदायिक भवन से बिट्टू का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


बिट्टू के मुंह में भूसा भरा था, गले पर चोट के निशान मौजूद थे और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिट्टी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है। किस कारण से बिट्टू की हत्या की गई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।