ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिहार : थाने से सटे गेस्‍ट हाउस में चल रही थी शराब पार्टी, रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के चार कर्मचारी

NALNDA : बिहार के नालंदा जिले में एक तरफ जहरीली शराब से मौत का मामला अभी शांत नही हुआ है. वही दूसरी तरफ राजगीर में इन सबसे बेफिक्र बिजली विभाग के कर्मी गेस्‍ट हाउस में शरा

बिहार : थाने से सटे गेस्‍ट हाउस में चल रही थी शराब पार्टी, रंगे हाथ पकड़े गए बिजली विभाग के चार कर्मचारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALNDA : बिहार के नालंदा जिले में एक तरफ जहरीली शराब से मौत का मामला अभी शांत नही हुआ है. वही दूसरी तरफ राजगीर में इन सबसे बेफिक्र बिजली विभाग के कर्मी गेस्‍ट हाउस में शराब पार्टी कर रहे थे. बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर राजगीर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें दबोचा. 


घटना बुधवार की शाम की है जहां राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तःने से सटे बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में बिजली विभाग के अफसर और कर्मी किचन में शराब पी रहे हैं. जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. इस दौरान मौके से 4 लोग शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए. सभी  गेस्ट हाउस के किचेन में शराब पी रहे थे. लिस ने वहां से एक बोतल विदेशी शराब, एक खाली बोतल, चार डिस्पोजेबल ग्लास भी बरामद किया.


जानकारी के अनुसार शराब का सेवन करते हुए बिजली विभाग के कर्मी सदन पासवान, राजीव राज, बिपिन बिहारी और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. राजगीर DSP प्रदीप पाल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. मेडिकल जांच में सभी के नशे में होने की पुष्टि हो गई.

टैग्स