ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर किया जोरदार हंगामा, बेरहमी से पिटाई करने का आरोप

MOTIHARI: मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। झड़ोखर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। गुरुवार की सुबह हा

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर भारी बवाल: गुस्साए लोगों ने थाने पर किया जोरदार हंगामा, बेरहमी से पिटाई करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। झड़ोखर थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया था। गुरुवार की सुबह हाजत में बंद युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा मचाया। 


युवक की पहचान 30 वर्षीय नन्हक राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुधवार को नन्हक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे थाने के हाजत में बंद कर रखा था और गुरुवार की सुबह वह मृत पाया गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।


इस बात की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों और गांव के लोगों को हुई भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इतनी बेरहमी से पीटा की नन्हक की जान चली गई।


पूरे मामले पर सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि युवक ने हाजत में गले में फंदा डालकर जान देने की कोशिश की थी। जिसके बाद उसे घोड़ासहन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया हालांकि, मृतक के परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।