ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार : तीन तलाक के बाद हलाला का दबाव बना रहे ससुराल वाले, जमकर हुआ बवाल

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक मुस्लिम महिला पर हलाला का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां

बिहार : तीन तलाक के बाद हलाला का दबाव बना रहे ससुराल वाले, जमकर हुआ बवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR : खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां एक मुस्लिम महिला पर हलाला का दबाव बनाए जाने का मामला सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पति से तीन तलाक के बाद महिला के ससुराल वाले देवर या उसके ननदोई से हलाला का दबाव बना रहे हैं और बिना हलाला के उसे घर में रखने को तैयार नहीं हैं। ससुराल वालों का कहना है कि देवर या ननदोई के साथ हलाला के बाद ही उसका फिर से उसके पति के साथ निकाह हो सकेगा और वह घर में रह सकेगी हालांकि महिला इसके लिए तैयार नहीं है। महिला की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम आज सकरा पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की।


दरअसल, शादी के बाद से पीड़ित महिला अपने ससुराल में पति के साथ अपनी गृहस्ती संभाल रही थी। इसी बीच उसने एक बेटे को भी जन्म दिया। बावजूद इसके महिला का पति उसके ऊपर मायके से दहेज लाने के लिए दबाव बनाता था। पति 10 लाख रुपए के साथ पांच भर सोना की मांग महिला के मायके वालों से कर रहा था। इसको लेकर वह पत्नी को अक्सर प्रताड़ित करता रहता था।


मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी पति और ससुराल वालों ने डेढ़ साल पहले महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद अप्रैल 2021 में इसको लेकर पंचायती भी हुई। इसी पंचायती के दौरान पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद से ही ससुराल के लोग महिला को रखने के लिए हलाला का दबाव बना रहे हैं लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं है।


ससुराल के लोग महिला के देवर या ननदोई से हलाला का लगातार दबाव बना रहे हैं। ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला थाने पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति और ससुरालवालों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर मामले के छानबीन में जुट गई है। इसी बीच महिला ने मानवाधिकार आयोग से संपर्क साधा और अपनी आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर मानवाधिकार आयोग की टीम एक्शन में आई और मुजफ्फऱपुर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आयोग के सदस्यों ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें