ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बिहार : टहलने के लिए घर से निकला था युवक, बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, नेपाल में करता था ज्योतिष की पढ़ाई

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात ब

बिहार : टहलने के लिए घर से निकला था युवक, बदमाशों ने बेरहमी से कर दी हत्या, नेपाल में करता था ज्योतिष की पढ़ाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI : खबर सीतामढ़ी से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित माधवपुर गांव की है। यहां बुधवार की रात बदमाशों ने घर से टहलने के लिए निकले शख्स की गला रेतकर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में शख्स को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक शख्स की पहचान माधवपुर गांव निवासी भरत झा के 21 वर्षीय पुत्र कौशलेंद्र कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे  कौशलेंद्र टहलने के लिए अपने घर से निकला था। खादी ग्राम उद्योग के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसका गला रेत दिया और मौके से भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक कौशलेंद्र नेपाल के मटिहानी में ज्योतिष शास्त्र की पढ़ाई कर रहा था। वह गांव में हुआ पूजा पाठ कराने का भी काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद तीन युवक बगीचे की ओर भागते दिखे थे।


 फिलहाल पुलिस ग्रामीणों के बयान के आधार पर अपराधियों के तलाश में जुट गई है। पूरे मामले पर डीएसपी रामाकांत ने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता