ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: टहलने के लिए घर से निकले शख्स की पीट-पीटकर हत्या, नहर में मिला खून से सना शव

BUXAR: बक्सर में एक महादलित समुदाय के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर स्थित नहर से बदमाद होने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी

बिहार: टहलने के लिए घर से निकले शख्स की पीट-पीटकर हत्या, नहर में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में एक महादलित समुदाय के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव गांव के बाहर स्थित नहर से बदमाद होने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना बगेन थाना क्षेत्र के भदवर गांव की है।


मृतक की पहचान भदवर गांव निवासी मिश्री लाल मुसहर के बेटे बड़क मुसहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद बड़क मुसहर टहलने के लिए घर से निकलकर नहर की तरफ गया था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब नहर की तरफ गए तो युवक का शव देखकर दंग रह गए।


युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें