ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदविक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंद

बिहार: ऑफिस में जाम छलका रहा था स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

MUZAFFARPUR: बिहार में सरकार के अधिकारी ही शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक सरकारी अधिकारी को कार्यालय के

बिहार: ऑफिस में जाम छलका रहा था स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में सरकार के अधिकारी ही शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक सरकारी अधिकारी को कार्यालय के कमरे में बैठकर जाम छलकाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। घटना मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय की है।


जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी राजेश झा कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर अपने रूम में बैठकर जाम छलका रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी अधिकारी राजेश झा को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई।


उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शराब के नशे में थे जिसकी सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में टीम को सदर अस्पताल स्थित जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर भेजा गया तो अपने रूम में से गिरफ्तार हुए हैं। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता