ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्त

बिहार में दिनदहाड़े कारोबारी से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली; बाल-बाल बची जान

Bihar Crime News: सुपौल में दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से हथियारबंद बदमाशों ने 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर गोली चला दी, जिसमें व्यापारी घायल हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जदिया थाना क्षेत्र के रानीगंज त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग के तमकुलहा पुल एनएच 327ई पर दिनदहाड़े पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। 



इस दौरान अपराधियों ने व्यापारी से कुल 35 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी। गोली व्यापारी की कमर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद से लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।



घायल व्यापारी की पहचान मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड वार्ड सात निवासी इस्लाम खान के पुत्र सोनू खान (20) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल सोनू खान को  अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोनू खान ने बताया कि वह बघला से बकरी बेचकर अपने साथी व्यापारी मोहम्मद खुर्शीद आलम के साथ वापस घर कुमारखंड लौट रहा था। दोनों व्यापारी एक ही बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वे तमकुलहा पुल के समीप पहुंचे, पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को घेर लिया।



पीड़ित के अनुसार, अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों व्यापारियों से रुपये छीनने शुरू कर दिए। सोनू खान ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी। गोली उसकी कमर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सोनू ने बताया कि अपराधियों ने उसके पास रखे 30 हजार रुपये तथा बाइक पर पीछे बैठे दूसरे व्यापारी के पास से पांच हजार रुपये लूट लिए। अस्पताल के डॉ प्राची कश्यप ने बताया कि रोड रॉबरी का मामला है घायल को अस्पताल लाया गया है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। 



इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि 35 हजार लुट हुआ है गोली चली है मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई की कर रही है। वहीं घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता