ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

बिहार : एसपी के आदेश पर दारोगा गिरफ्तार, नाबालिग के साथ छेड़खानी का है आरोप

GOPALGANJ : अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली बिहार की पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार मामला न तो पंखा चोरी का है और ना ही थाने से बालू बेचने का। दरअसल,

बिहार : एसपी के आदेश पर दारोगा गिरफ्तार, नाबालिग के साथ छेड़खानी का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली बिहार की पुलिस एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार मामला न तो पंखा चोरी का है और ना ही थाने से बालू बेचने का। दरअसल, इस बार गोपालगंज के एक पुलिस अधिकारी की घिनौनी करतूत सामने आई है। यहां थाने में तैनात दारोगा ने एक नाबालिग लड़की के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि उसके साथ रेप करने की भी कोशिश की है।


दारोगा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दारोगा पर एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप है। एसपी ने डीएसपी मुख्यालय ज्योति कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस के प्रति लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।


आरोपी दारोगा मिथिलेश सिंह मीरगंज थाने में तैनात है। 55 वर्षीय मिथिलेश सिंह ने थाना परिसर स्थित एक कमरे में 10 वर्षीय नाबालिग के साथ पहले तो अश्लील हरकत की और बाद में उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की।पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी दारोगा मिथिलेश सिंह के खिलाफ केस ला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।