ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

बिहार : सिरफिरे ने तीन रिश्तेदारों पर बोला हमला, ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार से वार कर अपने तीन रिश्तेदारों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नाथनगर के बैरिया इलाके की है। यहां

बिहार : सिरफिरे ने तीन रिश्तेदारों पर बोला हमला, ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से आ रही है, जहां एक सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार से वार कर अपने तीन रिश्तेदारों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना नाथनगर के बैरिया इलाके की है। यहां घर में सो रहे परिवार के लोगों पर सिरफिरे ने अचानक हमला बोल दिया। धारदार हथियार से वार कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान पीड़ित के पोते बाजों मंडल धारदार हथियार लेकर कमरे में पहुंचा और वहां सो रहे आनंदी मंडल, उनकी पत्नी लालो देवी और पोता धनेशर पर ताबड़तोड़ हमला वार करने लगा। इसके बाद कमरे में अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स फरार बताया जा रहा है। किस कारण से उसने अपने ही परिवार के लोगों पर हमला किया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में शामिल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।