ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

बिहार: घर में सो रही बच्ची के साथ बदमाश ने किया गंदा काम, पड़ोसी के यहां शादी में गया था पूरा परिवार

BETTIAH: बेतिया में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात वाले दिन बच्ची के परिजन किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए गांव का

बिहार: घर में सो रही बच्ची के साथ बदमाश ने किया गंदा काम, पड़ोसी के यहां शादी में गया था पूरा परिवार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात वाले दिन बच्ची के परिजन किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए गांव का ही युवक घर में घुस गया और 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत की। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि 20 मई की रात पीड़िता के परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। बच्ची घर में सो रही थी इसलिए परिजन उसे अपने साथ लेकर नहीं गए। इसी बीच गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय युवक बृजेश कुमार घर में घुस गया और 6 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।


देर रात जब बच्ची की मां वापस घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर दंग रह गई। बच्ची दर्द से कराह रही थी और उसके कपड़ों में खून लगा था। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पीड़ित बच्ची का बेतिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।