ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार: शराब तस्कर को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा और जवानों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, 20 हमलावर गिरफ्तार

MOTIHARI: बिहार में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला की घटना कोई नई नहीं है, आए दिन बेखौफ शराब कारोबारी पुलिस टीम को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया

बिहार: शराब तस्कर को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा और जवानों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, 20 हमलावर गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला की घटना कोई नई नहीं है, आए दिन बेखौफ शराब कारोबारी पुलिस टीम को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम हमला बोल दिया। इस दौरान शराब तस्कर और उसके समर्थकों ने पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के सरीयतपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि पिपरा थाने में तैनात दारोगा सूर्यदेव प्रसाद गश्ती दल के साथ सरियतपुर गए थे। इसी दौरान पुलिस की नजर शराब तस्कर उदय पर पड़ी। उदय अपने तीन साथियों के साथ प्रभु हाई स्कूल के पास खड़ा था। जैसे ही पुलिस ने उसे दबोचने की कोशिश की वह दो तस्कर मौके से फरार हो गए जबकि एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साथी की गिरफ्तारी से नाराज तस्कर और उसके अन्य साथी वहां पहुंच गए और गश्ती दल के जवानों से मारपीट करने लगे। इस दौरान दारोगा समेत तीन जवान घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही क्यूआरटी टीम के साथ करीब 50 जवान मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की धर पकड़ शुरू कर दी। करीब 20 हमलावरों के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस थाने पहुंची। उधर, गिरफ्तारी के डर से पूरा गांव खाली हो गया है। लोग अपने घरों में ताला बंद कर वहां से फरार हो गए हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने की जानकारी मिलने के बाद उक्त लोगों पर कार्यवाई की गई है।