ब्रेकिंग
NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!

बिहार : शराब पीने और बेचने के आरोप में 73 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान

KAIMUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर

बिहार : शराब पीने और बेचने के आरोप में 73 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब पीने और बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर दो शराब कारोबारी समेत 73 पियक्कड़ों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। रोहतास और कैमूर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह अभियान कैमूर जिले में लगाया गया।


यूपी में शराब पीकर बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले कुल 71 लोग पकड़े गए, तो वहीं दो शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यूपी की सीमा से सटे मोहनिया स्थित समेकित चेक पोस्ट पर जांच के दौरान बड़ी संख्या में लोग शराब के नशे में पकड़े जा रहे हैं। महज 24 घंटा में 73 लोगों का पकड़ा जाना कहीं न कही शराबबंदी पर सवाल खड़े कर रहा है। 


उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार बताते हैं कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सप्ताहिक अभियान चलाया गया था जिसमें कैमूर और रोहतास उत्पाद विभाग की टीमें शामिल थी। महज 24 घंटे में दो कारोबारी समेत कुल 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता