ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

बिहार: शराब पीकर हंगामा कर रहे थे मुखिया जी, पुलिस को देखते ही उतर गया सारा नशा

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक मुखिया को पुलि

बिहार: शराब पीकर हंगामा कर रहे थे मुखिया जी, पुलिस को देखते ही उतर गया सारा नशा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां नशे में धुत एक मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया शराब के नशे में हंगामा कर रहा था इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। बता दें कि बिहार में शराबबंदी को जमीन पर उतारने के लिए नवनिर्वाचित मुखिया और सरपंच के शपथ ग्रहण के दौरान उन्हें नशामुक्ति की भी शपथ दिलाई गई थी।


दरअसल, पूरा मामला सदर प्रखंड इलाके का है, जहां पुलिस ने जमुआवां पटवासराय के मुखिया वीरेंद्र मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवासराय गांव में मुखिया वीरेंद्र मांझी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामे से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कादिरगंज पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस बिना समय गवाएं मौके पर पहुंची और मुखिया को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के दौरान आरोपी मुखिया शराब के नशे में धुत था। हालांकि आरोपी मुखिया ने खुद को बेकसूर बताते हुए विरोधियों पर फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस मुखिया के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि कुछ महीनों पहले संपन्न हुए पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के साथ ही नशामुक्ति को लेकर भी शपथ दिलाई गई थी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता