ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

बिहार : शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी उत्पाद विभाग की टीम, अवैध कारोबारियों ने बोल दिया हमला

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों में हमला बोल दिया। इस दौरान शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर जमकर पथरा

बिहार : शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी उत्पाद विभाग की टीम, अवैध कारोबारियों ने बोल दिया हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों में हमला बोल दिया। इस दौरान शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर जमकर पथराव करने के बाद फायरिंग भी की। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को पिपरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित कुड़ीया में शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए कुड़ीया पहुंची थी। उत्पाद विभाग की टीम को देख शराब कारोबारियों ने पहले तो जमकर पथराव किया और बाद में चार राउंड फायरिंग भी कर दी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देख सदर एसडीओ सह प्रभारी उत्पाद अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस घटना के बाद सदर एसडीओ सह प्रभारी उत्पाद अधीक्षक ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


बताते चले कि होली में शराब को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन सख्त है। शराब पीने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी हो रही है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।