ब्रेकिंग
Bihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामद

बिहार : शराब बेचने से रोका तो अवैध कारोबारियों ने ग्रामीणों पर बोला हमला, 10 लोगों को कर दिया घायल, खौफ में ग्रामीण

MUNGER : बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध शराब कारोबारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे शराब का विरोध करने पर अब लोगो

बिहार : शराब बेचने से रोका तो अवैध कारोबारियों ने ग्रामीणों पर बोला हमला, 10 लोगों को कर दिया घायल, खौफ में ग्रामीण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बिहार में सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध शराब कारोबारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब कारोबारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे शराब का विरोध करने पर अब लोगों से साथ मारपीट भी कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर का है, जहां शराब बेचने से मना करने पर शराब कारोबारियों ने 10 से अधिक ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लूपोखर निवासी शांति देवी और ब्रह्मदेव सहनी के परिजनों को शराब बेचने का विरोध करना काफी महंगा पड़ गया। शराब बेचने से मना करने पर शराब कारोबारियों ने शांति देवी और ब्रह्मदेव सहनी के घर में घुसकर घर में मौजूद महिला,पुरुष और बच्चों समेत 10 लोगों को पीट पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि शांति देवी और ब्रह्मदेव सहनी के परिजनों का सिर्फ इतना कसूर था कि उन्होंने शराब कारोबारी को शराब बेचने से मना किया। जिसके बाद शराब कारोबारी मनोज सहनी, विकास सहनी और उनके सहयोगियों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि घर में रखे कीमती सामानों को भी लूट लिया। घटना के तीन दिन बीत जाने बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।


कार्रवाई नहीं होने से शराब माफिया का मनोबल काफी बढ़ गया है और वे लगातार पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। लगातार मिल रही धमकी से पीड़ित पक्ष के लोग सहमे हुए हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस और जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।