ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की हत्या, मटकोड़ के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

BEGUSARAI: बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या के बाद लडकी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो

बिहार: शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की हत्या, मटकोड़ के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की हत्या के बाद लडकी पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना बखरी थाना क्षेत्र के छोटी मौजी स्थित ठाकुरबारी के पास की है। 


मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या दो सकरवासा निवासी नंदकिशोर चौधरी के 30 वर्षीय बेटे जितेंद्र कुमार रौशन के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि जितेन्द्र दिल्ली में रहकर गार्ड की नौकरी करता था। तीन दिन पहले ही वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव आया था। रविवार की रात मटकोर के बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मौजी गांव में शव मिलने की सूचना मिली। गले पर जख्म के निशान हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता