ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरारनेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में अलर्ट, विजय चौधरी बोले- सतर्क रहें, घबराएं नहींनेपाल में बाढ़ से 105 भारतीय पर्यटक लापता, 31 मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीनेपाल में डैम ब्लास्ट के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच DM का बड़ा आदेशगंडक के जलस्तर में बढोतरी की आशंका को लेकर अलर्ट, पश्चिम चंपारण में डीएम ने तटबंधों और घाटों का किया निरीक्षणजमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक प्रत्याशी भगत यादव गिरफ्तार, बेटा समेत कई आरोपी फरार

बिहार: शादी समारोह में पहुंची थी नाबालिग लड़की, डांस करने से मना किया तो पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग

HAJIPUR: हैवानियत की सनसनीखेज वारदात वैशाली से सामने आई है, जहां शादी समारोह में डांस नहीं करने पर बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छिड़कर कर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर

बिहार: शादी समारोह में पहुंची थी नाबालिग लड़की, डांस करने से मना किया तो पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हैवानियत की सनसनीखेज वारदात वैशाली से सामने आई है, जहां शादी समारोह में डांस नहीं करने पर बदमाशों ने एक नाबालिग छात्रा पर पेट्रोल छिड़कर कर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार खौफ के साए में जी रहा है। घटना राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है।


बताया जा रहा है कि राजापाकर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी रौशन कुमार की शादी थी। शादी को लेकर रश्मे चल रही थीं। गांव के ही भतर सिंह की 10 वर्षीय बेटी उस शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। पड़ोस में रहने वाले प्रमोद सिंह के दो बेटे भी शादी समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग छात्रा से डांस करने को कहा। काफी कहने पर लड़की डांस करने को तैयार नहीं हुई और अपने घर लौट गई।


इस घटना के दूसरे दिन जब नाबालिग छात्रा शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी तो वहां पहले से मौजूद दोनों लड़कों ने उसे पकड़ लिया और उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जब लड़की शोर मचाने लगी तो दोनों आरोपियों ने उसपर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगाकर भाग गए। लड़की की आवास सुनकर बगल से गुजर रहे राहगीर ने उसकी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता