ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बिहार: शादी का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे बदमाश

SITAMARHI: सीतामढ़ी में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने खलासी के साथ मिलकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगर

बिहार: शादी का झांसा देकर महिला के साथ गैंगरेप, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक ड्राइवर ने खलासी के साथ मिलकर एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान महिला का अश्लील वीडियो से बना लिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी महिला के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र निवासी महिला को शादी का झांसा देकर आरोपी ट्रक ड्राइवर संतोष साह ने अपने कमरे पर बुलाया। महिला जब आरोपी संतोष के घर पहुंची तो वहां पहले से उसका खलासी गोलू मौजूद था। इस दौरान दोनों ने बारी बारी से महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अब दोनों उसे वीडियो वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगे। इस दौरान दोनों ने कई बार महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।


जब पीड़ित महिला ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पीड़िता की मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने आरोपी ट्रक ड्राइवर और खलासी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता