ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बिहार : स्कूल में आंख-मिचौली खेल रहे थे बच्चे, शोर मचाने पर शिक्षक ने बेल्ट से पीटा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने दलित छात्र की ऐसी बर्बरतापूर्वक पिटाई की है कि छात्र

बिहार : स्कूल में आंख-मिचौली खेल रहे थे बच्चे, शोर मचाने पर शिक्षक ने बेल्ट से पीटा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक ने दलित छात्र की ऐसी बर्बरतापूर्वक पिटाई की है कि छात्र के पूरे शरीर पर बेल्ट के निशान पड़ गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी छात्र को इलाज के लिए GMCH में भर्ती कराया गया है। पिटाई के विरोध में छात्र के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया।


बताया जा रहा है कि लालगढ़ गांव निवासी शिवजी पासवान का 9 वर्षीय बेटा अजीत कुमार चनपटिया के लालगढ़ गांव स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का पांचवीं का छात्र है। पीड़ित छात्र अजीत ने बताया कि वह स्कूल के अन्य बच्चों के साथ आंख मिचौली खेल रहे था। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर शिक्षक राजेश कुमार राय ने पकड़ कर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी।


वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि पीड़ित अजीत ने एक छात्र को शौचालय में बंद कर दिया था, जिससे नाराज होकर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल छात्र किसी तरह अपने घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चे की बुरी हालत देख उसके परिजन ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस स्कूल पहुंची और आरोपी शिक्षक को अपने साथ थाने ले गई। परिजनों द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक को छोड़ दिया। इधर, घायल अजीत का इलाज GMCH में चल रहा है। जिस बेरहमी से छात्र की पिटाई की गई है, उसे देखकर ग्रामीणों में शिक्षक के प्रति गहरा आक्रोश है।