ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

बिहार: स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत, हेडमास्टर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

SUPAUL: सुपौल में एक सरकारी स्कूल की छत से गिरकर एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के हेडमास्टर पर छात्र की हत्या कर उसके शव को छिपान

बिहार: स्कूल की छत से गिरकर छात्र की मौत, हेडमास्टर पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक सरकारी स्कूल की छत से गिरकर एक 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक छात्र के परिजनों ने स्कूल के हेडमास्टर पर छात्र की हत्या कर उसके शव को छिपाने का आरोप लगाया है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय की है।


मृतक छात्र की पहचान 13 वर्षीय ओम कुमार के रूप में हुई है। मृतक छात्र के चाचा दिलीप कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को ओम कुमार को उसका दोस्त पंकज कुमार खेलने के लिए स्कूल लेकर गया था और स्कूल की छत पर ले जाकर जहर खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद ओम को छत से नीचे धकेल दिया। घटना की जानकारी अन्य छात्रों द्वारा डेढ़ घंटे बाद में मिली। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो मृतक छात्र के शव को को सीढी के नीचे छिपा दिया गया।


परिजन आनन फानन में छात्र को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती किये जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ओम कुमार की हत्या एक साजिश के तहत स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर नरेश कुमार यादव द्वारा की गई है। इसका मास्टरमाइंड स्कूल का हेडमास्टर नरेश कुमार यादव के साथ साथ गांव के कुछ लोग हैं।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के सभी बिंदुओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेववक रावत ने कहा कि अनुसंधान किया जा रहा है। मृतक के परिजन से आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता