ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

बिहार : स्कूल खुलने के पहले दिन भीषण सड़क हादसा, टकराई चार गाड़ियां, एक बच्‍चे की मौत

GOPALGANJ : इस वक्त की बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बच्चों को स्कूल लेकर जा रही पिकअप वैन, बस और ट्रक समेत चार गाड़ियां आपस में ही टकर

बिहार : स्कूल खुलने के पहले दिन भीषण सड़क हादसा, टकराई चार गाड़ियां, एक बच्‍चे की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : इस वक्त की बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है जहां गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बच्चों को स्कूल लेकर जा रही पिकअप वैन, बस और ट्रक समेत चार गाड़ियां आपस में ही टकरा गयी. जिसके बाद स्कूल वैन पर लोडेड ट्रक गिर गया, जिसमें दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी, वही छह बच्चे घायल हो गये. 


घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास एनएच-27 पर हुआ. बताया जा रहा है इस हादसे में शिकार हुए स्कूली बच्चे शिवमंगल शिशु ज्ञान मंदिर जोगिरहां स्कूल  के है. मृत बच्चे की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के बनकट गांव के निवासी हृदया प्रसाद के पुत्र बालवीर कुमार के रूप में की गयी है. फिलाहल घायल बच्चों की पहचान नहीं हो पायी है. 


मिली जानकरी के अनुसार पिपरा से एक पिकअप वैन बच्चों को लेकर जोगिरहां शिवमंगल शिशु ज्ञान मंदिर स्कूल में जा रहा था. जहां कुहासा होने की वजह से NH-27 पर मधुबनी गांव के पास स्कूल वैन, ट्रक, बस समेत चार गाड़ियां आपस में टकरा गयी. हादसे में लोडेड ट्रक बच्चों से भरी स्कूल पिकअप वैन पर जा रही. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पिकअप वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया. वही हादसे में ट्रक का एक ड्राइवर और दो खलासी भी घायल बताये जा रहे हैं.


वहीं परिजनों ने ड्राइवर की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एनएच-27 से किनारे किया. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है. हादसा कुहासा की वजह से हुआ

टैग्स