ब्रेकिंग
ग्राहक बनकर ज्वेलर्स में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में उलझाया दुकानदार, लाखों के जेवर लेकर फरारभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगग्राहक बनकर ज्वेलर्स में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में उलझाया दुकानदार, लाखों के जेवर लेकर फरारभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजापटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

बिहार : ससुराल में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा की है। 10 महीने पहले बड़े

बिहार : ससुराल में सनकी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER : इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा की है। 10 महीने पहले बड़े धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई थी। गुरुवार की रात पति अपने ससुराल पहुंचा था। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब हुई जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।


परिजनों ने बताया कि पति गंगा कुमार गुरुवार की देर शाम अपने ससुराल पहुंचा था और रात में खाना खाने के बाद दोनों अपने कमरे में चले गये। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो एक बच्चे को रोशनदान के रास्ते कमरे के अंदर भेजा गया और बच्चे ने जब दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये। महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था जबकि पति का शव पंखे से झूल रहा था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम गया।


जानकारी के मुताबिक मृतका शिवानी की शादी गोड्डा जिले के पत्थरगामा निवासी गंगा कुमार के साथ 10 महीने पहले बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। पति गंगा कुमार को नशे की बुरी लत थी और वह जूआ भी खेलता था। जिसका शिवानी विरोध करती थी। जिसको लेकर दोनों के बीचें हमेशा बहस होती रहती थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि गुरुवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई होगी, जिसके बाद गंगा कुमार ने पत्नी की गला दबाकर हत्या के बाद खुद पंखे से झूलकर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि पुलिस ने घटना के सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है।