ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बिहार सरकार के मंत्री का फेक FB अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे जा रहे हजारों रुपये, मामला दर्ज

GOPALGANJ : बिहार में साइबर अपराधी काफी सक्रीय हो गए हैं. आम लोगों के साथ-साथ अब इन साइबर अपराधियों के निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री भी आ गए हैं. गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहका

बिहार सरकार के मंत्री का फेक FB अकाउंट बनाकर लोगों से मांगे जा रहे हजारों रुपये, मामला दर्ज
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में साइबर अपराधी काफी सक्रीय हो गए हैं. आम लोगों के साथ-साथ अब इन साइबर अपराधियों के निशाने पर बिहार सरकार के मंत्री भी आ गए हैं. गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का किसी ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है और उबके ही नाम से एक फेक आईडी बनकर मंत्री के फ्रेंड लिस्ट में जुड़े लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट सेंड किया जा रहा है. फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करते ही अपराधी उनसे हजारो रुपए की मांग कर रहे हैं. 


दरअसल, गोपालगंज से भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह का फ़ेसबुक पर एकाउंट है. लेकिन साइबर अपराधियों ने मंत्री सुभाष सिंह के नाम से एक फेक अकाउंट बना लिया है और अब मंत्री की ओरिजिनल आईडी से जुड़े लोगों को फेक अकाउंट से रिक्वेस्ट भेजकर उनसे पैसे की डिमांड कर रहे हैं. अपराधी अबतक कई लोगों से पैसे की डिमांड कर चुके हैं. कुचायकोट के तिवारी मटीहानिया गांव के निलेश कुमार मिश्रा ने इसकी शिकायत गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार से की है. 


पीड़ित निलेश कुमार मिश्रा के अनुसार, सदर विधायक और सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह के फेसबुक आईडी से उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया, जैसे ही उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट किया उसके अगले ही दिन साइबर अपराधियों ने उनसे औपचारिक चैटिंग करने के बाद 50 हजार रुपये की डिमांड की. चैटिंग में लिखा गया कि उनका नेट बैंकिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से तत्काल मंत्री के नाम पर बनाए गए अकाउंट में 50 हजार रुपये भेज दें. युवक ने तत्काल इसकी शिकायत व्हाट्सएप के जरिए एसपी को दी है. 

टैग्स