ब्रेकिंग
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

बिहार : सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा

NALANDA : पति-पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति विश्वास बरकरार रखना सच्चे प्यार का प्रमाण होता है। इस पवित्र रिश्ते में भरोसे का होना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन जब पति-पत्नी ए

बिहार : सनकी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : पति-पत्नी के रिश्ते में एक दूसरे के प्रति विश्वास बरकरार रखना सच्चे प्यार का प्रमाण होता है। इस पवित्र रिश्ते में भरोसे का होना बहुत ही जरूरी होता है लेकिन जब पति-पत्नी एक दूसरे को शक की नजर से देखने लगें तो इसका अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। ऐसा ही एक मामला नालंदा में सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।


पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करनेवाली यह घटना नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित मोहिउद्दीनपुर की है। यहां आरोपी पति ने अवैध संबंध के शक में चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद गांव के लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।


मृतका की पहचान गंगाधर मांझी की पत्नी रंजू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गंगाधर मांझी अवैध संबंध का आरोप लगाकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। शनिवार को भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी। इसी दौरान गंगाधर मांझी ने अपनी पत्नी रंजू कुमारी को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।


आनन-फानन में खून से लथपथ रंजू को परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।