ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: रसोईया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया हेडमास्टर, VIDEO VIRAL

लोगों का कहना है कि विद्यालय शिक्षा और नैतिक मूल्यों का केंद्र होता है। इस तरह की घटनाओं से समाज में गलत मैसेज जाता है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

BIHAR POLICE
वीडियो वायरल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: सहरसा जिले के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर को महिला रसोईया के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि 1st. Bihar नहीं करता। मामला सलखुआ थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गोरदह का है। 


बताया जाता है कि मध्य विद्यालय गोरदह के एक कमरे में शनिवार देर रात हेडमास्टर सुभाष शर्मा और स्कूल की रसोईया अश्लील हरकत कर रहे थे। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वह स्कूल परिसर में आ गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।


वहीं, इलाके में मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल शिक्षा और नैतिक मूल्यों का केंद्र होता है। लेकिन इस तरह की घटनाएं समाज में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करती है। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


 लोगों ने बच्चों की नैतिक शिक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर शिक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे, तो बच्चों पर इसका क्या असर होगा। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब शिक्षक बच्चों के आदर्श हुआ करते थे। लेकिन आज के शिक्षक तो अपने शिक्षक होने पर ही सवाल खड़ा कर रहे है। 


अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। घटना के बाबत सिमरी बख्तियारपुर SDPO मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला रसोईया की तरफ से कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो शिक्षक के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और वे चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द सख्त कदम उठाए। वहीं पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुईं है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता