ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

बिहार : सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था शिक्षक, बाइक लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मार दी गोली

NAWADA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हत्या,लूट और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसक

बिहार : सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था शिक्षक, बाइक लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। बेखौफ अपराधी हत्या,लूट और गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला नवादा जिले का है, जहां बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली माकर घायल कर दिया। घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माल गोदाम के पास की है।


गंभीर रूप से घायल शिक्षक को आनन-फानन में इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल शिक्षक की पहचान लेम्बुआ गांव निवासी विद्यानंद कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने शिक्षक को दो गोलिया मारी है। एक गोली शिक्षक के सीने में लगी है जबकि दूसरी हाथ में लगी है। फिलहाल घायल शिक्षक की हालत नाजूक बनी हुई है।


जानकारी के मुताबिक शिक्षक विद्यानंद कुमार शुक्रवार की देर शाम वारसलीगंज बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी माल गोदाम के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने शिक्षक की बाइक छिनने की कोशिश की। जब शिक्षक विद्यानंद कुमार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने शिक्षक पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खून से लथपथ शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता