ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: 24 घंटे के भीतर हत्या की 6 वारदातों से दहला बिहार, नालंदा से लेकर रोहतास तक अपराधियों का तांडव

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. पिछले 24 घंटा के भीतर अपराधियों ने हत्या की 6 वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जिलों में हत्या की छह वारदातों ने सनसनी फैला दी है। रोहतास, नालंदा, जहानाबाद, खगड़िया और दरभंगा जिलों में हुई इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


नालंदा: युवक को गोलियों से भूना

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर में शुक्रवार सुबह चोर बिगहा पुल के पास काम पर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पैदल जा रहा था, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के कारणों की जांच जारी है।


रोहतास: खेत में मां-बेटी की निर्मम हत्या

रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात खेत में काम कर रहीं मां और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात में एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, पुलिस जांच में जुटी है।


दरभंगा: पुलिया के नीचे मिली मैकेनिक की लाश

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिमरी खंगरईटा चौरनिया चौर के पास शुक्रवार सुबह एक पुलिया के नीचे शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ओलियाबाद गांव निवासी शौकत अली उर्फ राजा के रूप में हुई है, जो ऑटो इलेक्ट्रिक मैकेनिक था। परिजनों ने उसके पुराने साथी तुफैल पर हत्या का आरोप लगाया है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है।


जहानाबाद: रिटायर्ड फौजी की हत्या

जहानाबाद शहर के राजा बाजार सत्संग नगर रोड स्थित घर में गुरुवार रात सोते समय 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी रितु शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह पिछले तीन महीने से अपने बड़े भाई के घर रह रहे थे और दूध बेचने का काम करते थे। पुलिस ने उसी घर में किराये पर रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


खगड़िया: ससुराल में युवक की गोली मारकर हत्या

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनी गांव में ससुराल आए 28 वर्षीय सुरेंद्र यादव की गुरुवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक का अपने साले के भाई से विवाद हुआ था, जिसके बाद सोते समय खिड़की से घुसकर उसे गोली मार दी गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता