ब्रेकिंग
बिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजाबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडभ्रष्टाचार के मामले में पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बिहार : रणक्षेत्र में बदल गया खेल का मैदान, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा

GAYA : खबर गया से है, जहां दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गया के फतेहपुर स्थि

बिहार : रणक्षेत्र में बदल गया खेल का मैदान, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : खबर गया से है, जहां दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि गया के फतेहपुर स्थित राम सहाय हाई स्कूल के खेल मैदान में शीतलपुर बनाम फतेहपुर का फाइनल मुकाबला चल रहा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और देखते ही देखते खेल का मैदान रणक्षेत्र में बदल गया।


घटना बीते 31 जनवरी की बतायी जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर मौजूद थी हालांकि किसी ने युवक को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और घायल युवक रवि कुमार को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्ष की तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। घायल रवि ने रसगुल्ला सिंह और उसके सैकड़ों समर्थकों पर केस दर्ज कराया है।


थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष की मानें तो आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले भी दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे मामले में केस दर्ज कराया गया था।