ब्रेकिंग
जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

बिहार: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई और भतीजा पर गोली मारने का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई और भतीजे ने मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया गया था। गोली लगने से घायल शख्स को गंभ

बिहार: पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई और भतीजा पर गोली मारने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई और भतीजे ने मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया गया था। गोली लगने से घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना अन्तर्गत रघुनाथपुर गांव की है।


मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड- 9 निवासी फौदारी प्रसाद यादव के 32 वर्षीय पुत्र सुकेश यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के आगे जमीन पर बांस बल्ला गाड़कर झोपड़ी बना रहा था, तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सुकेश यादव के सिर में एक गोली लग गई थीं।


घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया था। इसके बाद इस युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह युवक का इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात को चचेरे भाई भतीजे ने अंजाम दिया था।


पीड़ित परिजनों का आरोप है कि सभी बदमाश शराब तस्करी का काम करते हैं, जिनके साथ मृतक का पुराना जमीनी जमीन विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया है। एसपी मनीष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता