ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार : पुराने विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल इलाके की है। यहां पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबार

बिहार : पुराने विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
1 मिनट

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल इलाके की है। यहां पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।


फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


बता दें कि बिहार में बेखौफ अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बदमाश आए दिन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है।