ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार: पुलिस ने तीन आर्म्स स्मगलर को दबोचा, छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सू

बिहार: पुलिस ने तीन आर्म्स स्मगलर को दबोचा, छापेमारी में हथियारों का जखीरा बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है। भागलपुर पुलिस ने अवैध हथियार और हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन तस्करों को हथियारों के जखीरा के साथ दबोचा है।


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाथनगर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए सिटी एसपी राज के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।


पुलिस टीम ने मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हथियार तस्कर राजा बाबू, निखिल रंजन और मणिकांत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के घर छापेमारी कर दो बंदूक, एक राइफल, तीन देसी कट्टा, दो पिस्टल के साथ 182 जिंदा कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार हथियार तस्करों से पूछताछ कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें