ब्रेकिंग
दानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडदानापुर में दबंगई का खौफ! रैपिडो से जा रही लड़की पर फायरिंग, दुकान में छिपी तो वहां से खींचकर मारी गोलीकिसानों की जमीन पर जबरन नहीं होगा कब्जा! सेटेलाइट टाउनशिप के लिए सरकार देगी ये बड़े विकल्पBihar weather : बिहार में 3 दिन मौसम का ‘रौद्र रूप’! 24-26 अगस्त तक झमाझम बारिश, आंधी और ठनका का अलर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंड

बिहार पुलिस ने बड़े लूटकांड का किया खुलासा, गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने लूट लिए थे लाखों रुपए

KAIMUR: कैमूर पुलिस ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा कर लिया है। बीते सात जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे डालने के दौरान तीन अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रु

बिहार पुलिस ने बड़े लूटकांड का किया खुलासा, गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने लूट लिए थे लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर पुलिस ने एक बड़े लूटकांड का खुलासा कर लिया है। बीते सात जनवरी को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे डालने के दौरान तीन अपराधियों ने गार्ड को गोली मारकर 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य बदमाश अब भी फरार बताए जा रहे हैं।


दरअसल, बीते सात जनवरी को जब PNB के एटीएम में पैसे डालने के लिए टीम आई थी। जेसे ही टीम की गाड़ी एटीएम के पास पहुंची और कर्मी पैसे की बैग लेकर नीचे उतरें तभी अपराधियों ने ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी और पैसों से भरे बैग को लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान गोली लगने से एक गार्ड की मौत हो गई थी वहीं दूसरा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद कैमूर एसपी ने एसआईटी का गठन किया था।


पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों के गिरफ्तार कर लिया है। दो अपराधियों को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं एक अपराधी की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस ने की है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से 4 चार बंदूक और 33 राउंड गोली को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, 12 लाख रुपए और लूट के 4 लाख रुपए को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस लूटकांड में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता