ब्रेकिंग
बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦बिहार में बेखौफ बदमाशों का कहर... दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे की मौत, बड़े की हालत गंभीर✦टाइगर श्रॉफ के घर फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, 35 हजार और विदेश में बसाने का दिया था लालच✦रावण दहन देखने जा रहे हैं पटना? गांधी मैदान के गेट से लेकर VIP एंट्री तक जान लें पूरा इंतजाम

बिहार: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझाया, दो आरोपी अरेस्ट; पैसों के लिए भाई बना हत्यारा

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने हत्या के एक मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

बिहार: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझाया, दो आरोपी अरेस्ट; पैसों के लिए भाई बना हत्यारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने हत्या के एक मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड को लेकर जो खुलासा किया उससे खून के रिश्ते दागदार हो गए।


दरअसल, बीते गुरुवार को बनगांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक के कैवेलास ढोलन झा के घर के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान चिन्टू कुमार के तौर पर हुई थी। केस दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठीत टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना में शमिल मुख्य आरोपी सागर झा को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्त सागर झा से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में शामिल अन्य अपराधी सोनू कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। वहीं घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 13 मार्च की रात सागर झा से उनके छोटे भाई चिन्टू कुमार ने बीस हजार रुपये की मांग की थी लेकिन सागर झा ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच काफी विवाद हुआ और सागर झा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता