ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार: साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, कई मामलों में थी तलाश

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी कुख्यात इंदल महतो को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार हैं। पुलिस को कई मामलों

बिहार: साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी बदमाश, कई मामलों में थी तलाश
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी कुख्यात इंदल महतो को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार हैं। पुलिस को कई मामलों में लंबे समय से इनकी तलाश थी।


सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए इंदल महतो पर एक लाख का इनाम घोषित था। इन दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। सदर डीएसपी रामकृष्ण के नेतृत्व में की गई छापेमारी में दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।


एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों अपराधियों पर जिले के विभिन्न स्थानों में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दूसरे अपराधी का मोनू सिंह है, जो सुप्पी का निवासी बताया जा रहा है। एसपी ने कहा है कि दोनों गिरफ्तार अपराधी जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शुमार थे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता