ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: पुलिस के हत्थे चढ़ा मूर्ति चोर गिरोह का सरगना, कार से मिली करोड़ों की मूर्तियां

ARA: बिहार में आम लोगों की कौन कहे भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। बदमाशों की बुरी नजर बिहार के मठ और मंदिरों पर है। भोजपुर पुलिस ने मूर्ति चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया

बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: पुलिस के हत्थे चढ़ा मूर्ति चोर गिरोह का सरगना, कार से मिली करोड़ों की मूर्तियां
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में आम लोगों की कौन कहे भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। बदमाशों की बुरी नजर बिहार के मठ और मंदिरों पर है। भोजपुर पुलिस ने मूर्ति चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कार से चोरी की सात अष्टधातु की मुर्तियों को बरामद किया है। बरामद मूर्तियों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। पुलिस ने मूर्तियों के साथ गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद मूर्तियों में से कुछ मूर्तियां बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित बड़का ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई थीं। पुलिस ने आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर के पास यह कार्रवाई की है।


बताया जा रहा है कि पकड़ा गया सरगना मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। बरामद मूर्तियों में कुछ बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई थीं। बरामद सभी मूर्तियां अष्टधातु की बताई जा रही है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। पकड़े गए सरगना के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और गोली को भी बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक मूर्ति चोर गिरोह के पांच सदस्य बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का ढकाइच स्थित मठ से शनिवार की रात अष्टधातु की राम-जानकी समेत कुल सात मूर्तियों को चुराकर कार से छपरा की ओर भाग रहे थे। इस दौरान कोईलवर पुलिस ने आरा-छपरा फोरलेन पर मनभावन चौक कोईलवर स्थित एक होटल के पास कार समेत अन्य संदिग्ध को धर दबोचा। इस दौरान उनके चार अन्य साथी भाग निकले। फरार तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


बक्सर के बड़का ढकाइच के ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में बेशकीमती मूर्तियां होने के बावजूद पुलिस इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह बनी हुई थी। इसी वजह से चोरों ने दूसरी बार इसे निशाना बनाया गया था। साल 2011 में चोरों द्वारा इसी मंदिर में मूर्ति चोरी करने का प्रयास किया गया और जब चोर मूर्ति चोरी में असफल रहें तो मंदिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता