ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर: चलती बस से उतार कर युवक को बुरी तरह पीटा, पिटाई बाद थूक चटवाया, वीडियो हो गया वायरल

SAMASTIPUR: अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में रहने वाली बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस के अधिकारी ने चलती बस से खींचकर न सिर्फ एक युवक को बेरहमी से पीटा बल्कि बी

बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा उजागर: चलती बस से उतार कर युवक को बुरी तरह पीटा, पिटाई बाद थूक चटवाया, वीडियो हो गया वायरल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: अपने कारनामों के लिए सुर्खियों में रहने वाली बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस के अधिकारी ने चलती बस से खींचकर न सिर्फ एक युवक को बेरहमी से पीटा बल्कि बीच सड़क पर उससे थूक भी चटवाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस का अधिकारी युवक को पिटता दिख रहा है।


दरअसल, अपनी करतूतो के कारण बिहार पुलिस के जवान सरकार और पुलिस महकमें को शर्मसार करते रहे हैं। समस्तीपुर में 'टीम हॉक्स' में शामिल पुलिसकर्मी ने एक शख्श को चलती बस से उतारकर न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा बल्कि सरेआम उससे थूक भी चटवाया। बीच सड़क पर हुई इस घटना का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद समस्तीपुर एसपी ने वीडियो में दिख रहे दो पुलिसकर्मियों सौरभ कुमार और वकील राय को सस्पेंड कर दिया है और सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है।


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर शहर के पटेल गोलंबर के पास नगर थाना में पदस्थापित' टीम हॉक्स' बाइक से गुजर रहा था, इसी दौरान बगल से गुजर रही बस की खिड़की से एक युवक ने थूक फेंका जो टीम हॉक्स के शरीर पर पड़ गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने बस को रोक कर भरत कुमार को बस से नीचे उतारा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी पुलिस जवानों ने युवक से थूक चटवाया हालांकि मुजफ्फरपुर के रहने वाले पीड़ित शख्स ने खुद को बेकसूर बताया है और कहा है कि गलती से उसने बस के बाहर थूक दिया था।


बता दें कि एसपी विनय तिवारी ने अपने योगदान के बाद आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए हर थाने में 'टीम हॉक्स 'का गठन किया था। एक टीम में दो तेज तर्रार पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग कर उसे एक बाइक से हर समय गस्ती करने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब शिकायत यह मिल रही है कि टीम हॉक्स में शामिल पुलिस कर्मी ही इलाके के शराब माफियाओं और आपराधिक गतिविधि में शामिल लोगों से साठगांठ में संलिप्त हो गए है। एसपी विनय तिवारी ने भी कहा है कि पूरे जिले के टीम हॉक्स की कार्यशैली की जांच करवाई जाएगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता