ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदविक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंद

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए पांच शातिर बदमाश, NH पर लूट की वारदातों को देते थे अंजाम

KAIMUR: कैमूर में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। इनके पास से पुलिस ने लूट की

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आए पांच शातिर बदमाश, NH पर लूट की वारदातों को देते थे अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधियों की तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। इनके पास से पुलिस ने लूट की मोबाइल, कैश और हथियार बरामद किए हैं। सभी कैमूर के ही रहने वाले हैं और एनएच पर ट्रक ड्राइवरों को अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार बदमाशों ने कुदरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।


मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव रेलवे ओवरब्रिज के पास एनएच 2 से 20 मार्च को एक ट्रक चालक से 52 हजार और मोबाइल की लूट हुई थी, तो वहीं 23 मार्च को उसी जगह पर उत्तर प्रदेश के ट्रक चालक से 15 हजार रुपए के साथ मोबाइल की लूट हो गई थी। आज पुलिस ने शक के आधार पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हुई।


गिरफ्तार अपराधियों में कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव गांव निवासी मोहित कुमार, आलोक राम, अरुण कुमार, शैलेश राम और कुढनी थाना क्षेत्र के करमहरी के आजाद राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के पास से पुलिस ने 21 हजार रुपए कैश, एक पिस्टल और एक कट्टा और दो मोबाइल को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता