ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया वर्षों से फरार इनामी, 50 लाख की ठगी का है आरोपी

GOPALGANJ: 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में फरार शातिर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। जालसाज पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने

बिहार: पुलिस की गिरफ्त में आया वर्षों से फरार इनामी, 50 लाख की ठगी का है आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: 50 लाख रुपए की ठगी के मामले में फरार शातिर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। जालसाज पिछले पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने फरार शख्स के ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।


दरअसल, पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ निवासी कृष्णा चन्द्र मिश्र के बेटा दिलीप कुमार मिश्र के खिलाफ गोपालगंज के जंगलीया मोड़ निवासी राधव प्रसाद के बेटे धन्नजय कुमार ने नगर थाना में 50 लाख के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। पीड़ित धन्नजय कुमार ने किसी काम को कराने के लिए आरोपी को 50 लाख रुपए दिए थे।


जब काम नहीं हुआ तो धन्नजय ने अपने पैसे वापस मांगे। जिसके बाद आरोपी ने 45 लाख रुपए के चेक दिए और पांच लाख रुपए बाद में देने की बात कही। धन्नजय ने सभी चेक को बैंक में जमा किया तो बैंक की तरफ से चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। बार-बार पैसे मांगने के बावजूद जब आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए तो धन्नजय ने नगर थाना में उसके खिलाफ केस दर्ज कराया।


केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में खाक छान रही थी। काफी तलाश के बाद भी जब आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो पुलिस ने उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पटना से धर दबोचा।